एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

गो सेवकों का रेल रोकने का ऐलान

Rohtak Updated Mon, 07 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article


विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। हरियाणा गोशाला संघ के संरक्षक आचार्य बलदेव ने कहा कि सरकार ने अगर उनकी मांगे नहीं मानी तो वे 3 फरवरी से आंदोलन के पहले दौर में दिल्ली, अंबाला के बीच के रेल मार्ग रोकेंगे। यह निर्णय हरियाणा गोशाला संघ, गो रक्षा दल हरियाणा और धार्मिक संगठनों की हुई बैठक में लिया गया।
बैठक के बाद आचार्य बलदेव ने बताया कि मुख्यमंत्री ने दो वर्ष पहले घोषणा की थी कि शीघ्र ही हरियाणा में गो सेवा आयोग का गठन होगा। किंतु दो वर्ष बीत जाने के बाद सरकार ने गौ सेवा आयोग बनाने और गौचर भूमि मुक्त कराने की दिशा में कुछ नहीं किया। गाय हिंदू समाज के लिए गाय माता भगवान का भेजा हुआ साक्षात मंदिर है। इसे अनादिकाल से समूचा हिंदू समाज मां के रूप में पूजा करता आ रहा है। संघ के प्रधान योगेंद्र आर्य ने कहा कि भारत के स्वतंत्र होने से पूर्व यह आश्वासन दिया था कि स्वतंत्रता के पश्चात तत्काल गोहत्या बंद कर दी जाएगी। पूज्य संत विनोबा भावे ने जब गोहत्या को लेकर अनशन किया था तब तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने आश्वासन दिया था कि देश में गोहत्या बंद कर दी जाएगी। यह हिंदू धर्म की आस्था और भावना के साथ हो रहा अन्याय है जो कि स्वयं में एक बहुत बड़ा अपराध है। उन्होंने कहा कि तीन फरवरी को वे आंदोलन का पहला दौर शुरू कर देंगे और दिल्ली-अंबाला के बीच रेल रोक देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें