एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

बॉक्सर विकास व सोनम परिणय सूत्र में बंधे

Rohtak Updated Sat, 02 Feb 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

भिवानी। सादे समारोह में शुक्रवार शाम अंतर राष्ट्रीय बॉक्सर विकास यादव गांव प्रह्लादगढ़ की सोनम के साथ विवाह बंधन में बंध गए। सोनम भी अंतर्राष्ट्रीय महिला बॉक्सर हैं। बाक्सिंग से जुड़ी अनेक हस्तियों ने शादी समारोह में पहुंच कर नवदंपति को आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार सायं भिवानी से विकास यादव की बारात प्रह्लादगढ़ के लिए रवाना हुई। विकास के दादा किशोरीलाल, पिता कृष्ण कुमार, मां कृष्णा देवी, बहन किरण ने बताया कि सादे समारोह में विकास की शादी सोनम के साथ हो रही है। वे उनके सुखमय जीवन की कामना करते हैं। सोनम के पिता हरियाणा पुलिस में हिसार में कार्यरत हैं।
द्रोणाचार्य अवार्डी कोच जयदेव सिंह, द्रोणाचार्य अवार्डी जगदीश कोच, कोच जगदीप हुड्डा, अंतर्राष्ट्रीय बाक्सर अखिल कुमार आदि अनेक बाक्सरों ने शादी समारोह में पहुंच कर विकास व सोनम को आशीर्वाद दिया। अखिल कुमार ने बताया कि विकास और सोनम दोनों ही अंतर्राष्ट्रीय बाक्सर हैं। कोच जगदीश सिंह ने बताया कि विकास व सोनम दोनों ही टैलेंट के धनी हैं। उन्होंने नवदंपति के सुखमय जीवन की कामना करते हुए विश्वास जताया कि भविष्य में भी वे देश के लिए पदक जीतकर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें