एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

ओलावृष्टि पर मुआवजे की मांग को लेकर प्रदर्शन

Rohtak Updated Fri, 01 Mar 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

भिवानी। जिले में ओलावृष्टि से नष्ट हुई फसलों के प्रति एकड़ 25 हजार रुपये मुआवजे की मांग को लेकर वीरवार को इनेलो किसान प्रकोष्ठ ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार का पुतला फूंका तथा प्रदेश सरकार पर किसान विरोधी होने का आरोप लगाया। इनेलो विधायकों को विधानसभा में नहीं बोलने देने से भी इनेलो कार्यकर्ता खासे नाराज थे। प्रदर्शनकारियों ने अतिरिक्त उपायुक्त सुजान सिंह के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीरवार को इनेलो कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय देवीलाल सदन में एकत्रित हुए। इसके बाद नारेबाजी करते हुए रोहतक गेट, महम गेट और पुराना बस अड्डा होते हुए जिला मुख्यालय पहुंचे। प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व किसान प्रकोष्ठ के जिला प्रधान ओमपाल चौबारला, जिला अध्यक्ष सुनील लांबा व शहरी जिला अध्यक्ष पुनीत मस्ता कर रहे थे। प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि विधानसभा में कांग्रेसी विधायक ने इनेलो के अनुसूचित जाति के विधायक फूल सिंह खेड़ी को सार्वजनिक तौर पर जातिसूचक शब्दों से अपमानित किया है। इससे कांग्रेस पार्टी का दोहरा चेहरा उजागर हो गया है। उन्होंने कहा कि किसानों को ओलावृष्टि से प्रभावित हुई फसलों का प्रति एकड़ 25 हजार रुपये मुआवजा दिया जाना चाहिए। प्रदर्शनकारी शहर में प्रदर्शन करते हुए सरकार का पुतला भी फूंका। प्रदर्शनकारियों में बलदेव घणघस, पुनीत मस्ता, रामचंद्र कोटिया, औमपाल चोबारला, महिला विंग की प्रदेश उपाध्यक्ष मीना परमार, जितेंद्र शर्मा, जगदीश धनाना, बिमला राजपूत, शकुंतला स्याणी, विजय पंचगावां, जगदीश मिताथल, मनमोहन भुरटाना, सिलोचना पोटलिया, अमन राघव, भगवती जाटू लुहारी, सरोज सिहाग, धर्मराज फौगाट, विजय सांगवान, दयाकिशन बूरा, प्रेम धनाना, जेपी छिल्लर, मीर सिंह कासनी, रिसाल सिंह मतानी, धर्मबीर बडराई, विजय जूई, विरेंद्र मुंढाल, सुधीर सरपंच, राजकुमार ढुल, विकास बुडानिया, प्रदीप खरकिया, सज्जन बलाली, नरेश द्वारका, लक्ष्मीनारायण धनानिया, राजबीर तालु, करतार पंघाल, अशोक ढाणीमाहु सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें