एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

वैश्य कालेज के दो छात्रों पर जानलेवा हमला

Rohtak Updated Sat, 09 Mar 2013 05:33 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

भिवानी। वैश्य कालेज के दो छात्रों पर शुक्रवार को कुछ छात्रों ने तेजधार हथियारों, हॉकी और डंडों आदि से हमला कर दिया। हमले में वे गंभीर रूप से धायल हो गए। घायलोें को उपचार के लिए भिवानी के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर युवक फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वैश्य महाविद्यालय में पढ़ने वाले दो छात्रों बीरन निवासी ओमबीर (22) और तिगड़ाना निवासी देवा (21) पर कुछ युवकों ने तेजधार हथियारों, हॉकी और डंडों से हमला कर दिया। इससे दोनों छात्रों को गंभीर चोटें आईं। देवा को गंभीर चोटें आई हैं। घायलोें को उनके अन्य साथियों ने भिवानी के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। घायल छात्रों ने बताया कि वे कॉलेज में आए थे। कॉलेज प्रांगण में कुछ युवक आए और उनके साथ गाली-गलौच करने लगे। विरोध किया तो उन पर तेजधार हथियार, हॉकी और डंडों से हमला कर दिया। हमलावर युवक गांव बापोड़ा के बताए जाते हैं। प्राचार्या ऊषा बिढान ने बताया कि हमलावर उनके कॉलेज के छात्र नहीं हैं। वे बाहर के बताए जाते हैं। कॉलेज प्रशासन इस प्रकार की घटनाओं को रोकने के लिए ठोस कदम उठाएगा।

पहले भी छात्रों के बीच हो चुका झगड़ा
पिछले सप्ताह भी कॉलेज में छात्रोें के बीच झगड़ा हो गया था। उस समय भिवानी और खरक के छात्रों के बीच झगड़ा था। इस बार तिगड़ाना और बापोड़ा के छात्रों के बीच झगड़ा है। झगड़े का करण आपस की चौधर को लेकर बताया जा रहा है। इस बारे में सिटी थाना प्रभारी राजेश ने बताया कि झगडे़ के बारे में जानकारी मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें