एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

अब स्कूलों को मिलेगी ज्यादा बिजली

Rohtak Updated Thu, 04 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

झज्जर। जिले के सभी राजकीय स्कूलों को अब डोमेस्टिक फीडर पर कनेक्शन दिए जाएंगे। इसके लिए स्कूल संचालकों को तुरंत आवेदन करना होगा। इसके साथ ही इसकी सूचना संबंधित बीईओ कार्यालय को भी देनी होगी। जिला शिक्षा अधिकारी एसआर रोहिला ने सभी स्कूल प्रमुखों को इस संबंध में आवश्यक कदम उठाने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूलों में कंप्यूटर लैब का होने क ा विद्यार्थियों को अधिक लाभ मिले इसके लिए सरकार ने सभी राजकीय स्कूलों में बिजली की आपूर्ति डोमेस्टिक फीडरों से करने का निर्णय लिया है। इससे स्कूलों को ज्यादा बिजली मिलेगी और शिक्षा का स्तर भी ऊंचा होगा। डीईओ साधु राम रोहिला ने बताया कि सभी स्कूल प्रमुखों को अपने फीडर बदलवाने के लिए संबंधित बिजली विभाग कार्यालय में चार अप्रैल तक आवेदन करना होगा। इसकी सूचना संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी के कार्यालय में देनी होगी। डीईओ ने यह भी बताया कि जिन स्कूलों के साथ ग्रामीण और शहरी दोनों फीडर लगते हैं वे अपना फीडर शहरी ले सकते हैं और इसके लिए उन्हें अपने नजदीकी एसडीओ को आवेदन करना है। उन्होंने यह भी बताया कि जिन स्कूलों के ऊपर से हाईटेंशन तारें गुजर रही हैं उन्हें भी सरकार ने हटवाने का निर्णय लिया है। इसलिए प्रभावित स्कूल इस बात की सूचना व आवेदन बिजली विभाग को देना सुनिश्चित करें और संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय को भी इससे अवगत कराएं ।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें