एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

करोड़ों ठगकर चंपत हुआ आरोपी काबू

Rohtak Updated Wed, 10 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

कोसली (रेवाड़ी)। कोसली पुलिस ने नीलगिरी फोरेस्ट लिमिटेड के नाम से कंपनी बनाकर लोगों को करोड़ों का चूना लगाने वाले मुख्य आरोपी को दिल्ली में दबोच लिया है। आरोपी 11 साल से फरार था। उसकी रोहतक के चुनीपुरा निवासी रोहताश सैनी के रूप में हुई जो इन दिनों दिल्ली के छतरपुर में रह रहा था। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

1999 में कोसली में नीलगिरी फोरेस्ट लिमिटेड नाम की एककंपनी खुली थी। कंपनी ने अपनी शाखा विभिन्न राज्यों में तथा टर्न ओवर 300 करोड़ रुपये बताया था। कंपनी ने लोगों को महज 42 दिनों में एफडी का पैसा दुगना करने का झांसा दिया था। कंपनी के झांसे में आकर सैकड़ों लोगों ने अपनी गाढ़ी कमाई लगा दी थी। इसके बाद कंपनी रातोंरात गायब हो गई और लोग ठगे रह गए। इस मामले में दर्जन भर ग्रामीणों ने नीलगिरी फोरेस्ट कंपनी चलाने वाले आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया था।
गत वर्ष कतोपुरी निवासी रामसिंह ने अदालत में इस्तगासा दायर किया था। जिसके आधार पर अदालत ने पुलिस को मामला दर्ज करने केआदेश दिए थे। कोसली थाना पुलिस ने रामसिंह की शिकायत पर रोहताश सैनी के अतिरिक्तरामनिवास पुत्र प्रताप सिंह, राधा पत्नी रामनिवास, रणबीर सिंह पुत्र रामजीलाल, हरीशपाल सैनी व अजयपुत्र धनपत निवासी साकेत कॉलोनी हिसार के खिलाफ धोखाधड़ी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। इसके बाद सेे ही पुलिस आरोपियों की खोजबीन में लगी हुई थी।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, रोहताश बीमारी के कारण चंडीगढ़ चला गया और बाद में दिल्ली आकर रहने लगा। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी को दिल्ली में दबोच लिया। दिल्ली से आरोपी को लाकर कोसली की अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें