एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

आचार्य बलदेव समेत सैकड़ों के खिलाफ मामला दर्ज

Rohtak Updated Mon, 13 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

रोहतक। करौंथा में हिंसा को लेकर सदर पुलिस ने आचार्य बलदेव व दस अन्य लोगों को नामजद करते हुए सैकड़ों लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, गोली चलाने, लूटपाट करने जैसे मामलों में विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस ने मामले की जांच के लिए विशेष टीम का गठन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता वेद सिंह नैन ने बताया कि शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन की तरफ से बार-बार अपील की गई थी। अदालत ने भी आश्रम की यथास्थिति बनाए रखने के आदेश जारी किए थे। इसे देखते हुए आश्रम के बाहर व आसपास पुलिस तैनात की गई थी। लेकिन आर्यसमाजी व ग्रामीणों ने कानून को हाथ लेते हुए तोड़फोड़ की और आगजनी की घटना को अंजाम दिया। इसमें रोडवेज की तीन बसें, एक एंबुलेंस, अन्य वाहन और शराब का ठेका शामिल है। पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के हरसंभव प्रयास किए लेकिन ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव कर दिया और फायरिंग भी की। इस पथराव व फायरिंग में 61 पुलिसकर्मी घायल हुए है, जो पीजीआई में भर्ती हैं। इनमें उपनिरीक्षक नरेंद्र समेत कई पुलिसकर्मियों की हालत नाजुक है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें