बहादुरगढ़। शहर की एक जूता फैक्टरी के मालिक के खिलाफ शहर थाना पुलिस ने ब्रांडेड कंपनी के नाम से जूता बनाने के आरोप में केस दर्ज किया है।
जूता बनाने की एक नामी ब्रांडेड कंपनी के प्रतिनिधि पिंटू कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि बहादुरगढ़ में स्थित गैलेक्सी फुटवियर के मालिक वरेगा मनोचा, रवींद्र मनोचा और रमेश कुमार लंबे समय से उनके मार्के का फायदा उठाकर कोलंबिया नाम से नकली जूता बनाकर बेच रहे हैं। जिससे उनकी कंपनी को नुकसान हो रहा है। पिंटू ने बताया है कि गैलेक्सी कंपनी कोलम्बस नाम का जूता बनाती है। लेकिन अपने फायदे के लिए यह कंपनी कोलंबिया ब्रांड भी लंबे समय से बेच रही है। जो व्यापार चिह्न अधिनियम के खिलाफ है। फिलहाल इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।