एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

दस हजार की नकदी समेत डेढ़ लाख से अधिक का सामान चोरी

Rohtak Updated Wed, 03 Jul 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

रोहतक। दो अलग-अलग स्थानों से चोर दस हजार नकद सहित डेढ़ लाख रुपये से अधिक के जेवरात और अन्य सामान चुरा कर ले गए। संबंधित थाना पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। चोरों का पता लगाने के लिए पुलिस ने डॉग स्कवॉयड की टीम व फिंगर प्रिंट विशेषज्ञ को मौके पर बुलाया लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार बीती रात प्रेम नगर निवासी निर्मला देवी के मकान का ताला तोड़कर चोर दस हजार रुपये की नकदी समेत करीब सवा लाख रुपये से अधिक के जेवरात व अन्य सामान चोरी कर ले गए। घटना के वक्त परिवार के सदस्य बाहर गए हुए थे। घटना का पता मंगलवार सुबह उस वक्त लगा जब वे घर पहुंचे। उन्होंने देखा कि कमरों का ताला टूटा हुआ और अलमारी से नकदी, जेवरात सहित अन्य सामान गायब मिला। सूचना मिलने पर सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने चोरों का पता लगाने के लिए डॉग स्कवॉयड की टीम व फिंगर प्रिंट विशेषज्ञ को मौके पर बुलाया, परंतु चोरों के बारे में कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस ने मकान मालकिन के बयान पर चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
इसी तरह चोर निदाना निवासी रितूराज की दुकान का ताला तोड़कर चार मोबाइल फोन, चार सिम, बैटरी, इंवर्टर, एलसीटी सहित 30 हजार रुपये से अधिक का सामान चोरी कर ले गए। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने दुकान मालिक के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें