एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

मृत व्यक्ति की पेंशन लेने के मामले देवराला का सरपंच सस्पेंड

Rohtak Updated Thu, 11 Jul 2013 05:32 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article


विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। पेंशन में गबन के मामले में गांव देवराला के सरपंच उमेद सिंह को निलंबित किया गया है। उपायुक्त अशोक कुमार मीणा ने सरपंच को निलंबित कर सारा रिकार्ड व अन्य संपत्ति बहुमत रखने वाले पंच को सौंपने के आदेश जारी किए हैं।
सरपंच उमेद सिंह पर गांव के ही एक व्यक्ति की मृत्यु के बाद भी पेंशन लेने का आरोप था। गांव के ही एक व्यक्ति ने इस मामले की शिकायत उपायुक्त से की थी। उपायुक्त अशोक कुमार मीणा ने इस मामले की जांच एसडीएम को सौंपी। एसडीएम ने जांच में पाया कि सुरेंद्र सिंह जनस्वास्थ्य विभाग से पेंशन लेता था। तीन जनवरी 2012 को सुरेंद्र की मौत हो गई थी। बावजूद उसके सरपंच उमेद सिंह ने विभाग को इसकी जानकारी नहीं भेजी तथा उसके नाम से आने वाली पेंशन को निकाल कर अपने पास रख लिया। दोषी पाए जाने पर पुलिस ने सरपंच के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया और उपायुक्त ने सरपंच को निलंबित करने के आदेश जारी कर दिए। उपायुक्त अशोक कुमार मीणा ने आदेश दिए हैं कि जिस भी पंच को बहुमत है कामकाज संभालने का जिम्मा उसको सौंपा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें