एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

चौटाला पर टिप्पणी से इनेलो भड़का

Rohtak Updated Sun, 14 Jul 2013 05:32 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

भिवानी। मुख्य संसदीय सचिव रामकिशन फौजी की इनेलो सुप्रीमो के खिलाफ की गई टिप्पणी के विरोध में इनेलो कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया और उनका पुतला फूंका। इनेलो अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिला प्रधान विरेंद्र बापोड़ा ने कहा कि रामकिशन फौजी ने चौटाला के खिलाफ टिप्पणी कर उनका अपमान किया है। जनता इसका जवाब मांगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला पार्षद मनमोहन भुरटाना ने सरकार से मांग की है कि राजबीर हत्याकांड की न्याय की जांच हो। जिला पार्षद और 26 गांव की पंचायत के सदस्य मनोज यादव ने आरोप लगाया कि वे गांव प्रहलादगढ़ के राजबीर हत्याकांड की जांच की मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री से मांग कर चुके हैं। इसके बावजूद अभी तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
प्रदर्शन करने वालों में जिला अध्यक्ष सुनील लांबा, विधायक धर्मपाल ओबरा, बलदेव घणघस, डॉ. विजय शर्मा, शंकर आहुजा, रविंद्र पटोदी, जगदीश मित्ताथल, जितेंद्रनाथ, विनोद चावला, आजाद सिंह वाल्मीकि, कपूर सिंह, मेवासिंह फौजी, बिमला परमार, सुमन कुंगड़, गुड्डी लांग्यान, राजेंद्र ढाणा, नरेंद्र आर्य, राकेश दुधवा, रमेश भोरिया, हरिश तोशाम, रूपेश गुजरानी, दीपक, आशु, जोगेंद्र मुंढाल, तेलुराम, अशोक राघव, जेपी छिल्लर, ईश्वर खटक, जयबीर सरपंच, जगदीश धनाना, मनहोर लाल एडवोकेट, मेनपाल कौशिक, हरिपाल, जितेंद्र धारीवाल, तेजबीर काकड़ोली, राकेश कलकल, देवेंद्र नकीपुर और अजीत तंवर शामिल थे।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें