एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

रेतीले टीलों में पानी लाना ही उनकी प्राथमिकता: किरण

Rohtak Updated Mon, 15 Jul 2013 05:32 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

तोशाम (भिवानी)। जनस्वास्थ्य मंत्री किरण चौधरी ने कहा है कि क्षेत्र के रेतीले टीलों मे नहरी पानी लाने के लिए वे प्रयासरत हैं। समुचित सिंचित पानी के लिए वे मुख्यमंत्री के समक्ष भी मांग रख चुकी हैं। वे रविवार को गांव बापोड़ा में राजकीय पशु अस्पताल के उद्घाटन के बाद ग्रामीणों को संबोधित कर रहीं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सही मायने में नेता वही होता है जो अपने क्षेत्र के लोगाें के हितों की आवाज उठाए। उनका हर संभव प्रयास है कि उनके क्षेत्र के लोगों को किसी मूलभूत जरूरत के लिए किसी प्रकार की समस्या न बने। उन्होंने ग्रामीणों से मौकापरस्त नेताओं से सावधान होने को कहा।
आबकारी एवं कराधान मंत्री ने कहा कि वे अपने क्षेत्र की समस्याओं से भलि-भांति परिचित हैं और उनको दूर करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। गांवों में नए जलघर, बूस्टिंग स्टेशन, गलियों को पक्का करने, खेल मैदान आदि विकास परियोजनाओं को अमलीजामा पहनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विरोधियों के पास कोई मुद्दा नहीं है लेकिन विपक्षियाें को प्रदेश सरकार द्वारा करवाए जा रहे विकास कार्य हजम नहीं हो रहे हैं।
विज्ञापन

किरण चौधरी ने कहा कि भिवानी-महेंद्रगढ़ के राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में शामिल होने से क्षेत्र के विकास के लिए नए आयाम पैदा होंगे। युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर खुलेंगे। जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री ने गांव में गलियों के निर्माण के लिए 22 लाख और सुचारू रूप से पेयजल आपूर्ति के लिए 77 लाख रुपये की स्वीकृत करने की घोषणा की। उन्होंने गांव झांवरी, लक्ष्मणपुरा, आलमपुर, खरकड़ी माखवान, सरल, ढ़ाणी सरल, बिडोला और बादवाला में भी जनसमस्याएं सुनी। इस दौरान उनके साथ हरिसिंह सांगवान, अनिल झांवरी, महेंद्र ईशरवाल, रामकिशन शर्मा, रामसिंह भेरा, एडवोकेट कुलदीप शर्मा, प्रभुराम, कृष्ण सेठ, सरपंच सुखबीर खरकड़ी, राजेश छान्या, उमेश बागनवाला, पवन शर्मा, सुनील ठेकेदार, छाजूराम, मनीराम निंगाना, राजेश ग्रेवाल, उदयभान मिरान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें