रोहतक। केंद्र में आरक्षण के लिए अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति ने 16 अगस्त को जंतर-मंतर पर आक्रोश रैली करले के बाद पीएम आवास पर धरना देने का ऐलान किया है। दिया जाएगा। इसके लिए समिति के सदस्य संसद के बाहर भी प्रदर्शन करेंगे। संघर्ष समिति के पदाधिकारियों का कहना है कि आरक्षण के लिए वे पांच साल से संघर्ष कर रहे हैं। केंद्र में आरक्षण के लिए उनका आंदोलन अंतिम चरण में है। अगर सरकार ने समय रहते आरक्षण नहीं दिया तो अब आरपार की लड़ाई होगी। रविवार को छोटूराम धर्मशाला में अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए समिति के प्रदेशाध्यक्ष हवासिंह ने कहा कि आरक्षण को लेकर अब वे इंतजार नहीं करेंगे। पिछले पांच साल के संघर्ष से उन्हें प्रदेश में तो आरक्षण मिल गया। लेकिन केंद्र सरकार आरक्षण में देरी कर रही है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आरक्षण के लिए 16 अगस्त को होने वाली आक्रोश रैली के लिए प्रदेश भर में 01 अगस्त से ही प्रचार अभियान शुुरू कर दिया जाएगा। आक्रोश रैली के बाद पीएम आवास पर धरना दिया जाएगा। प्रदेशाध्यक्ष हवासिंह ने कहा कि जाट आरक्षण को लेकर समिति पिछले पांच साल से संघर्ष कर रही है। राज्य में तो आरक्षण मिल गया है अब केंद्र में आरक्षण लेने के संघर्ष अंतिम चरण में पहुंच गया है। आरक्षण को लेकर समिति 16 अगस्त को जंतर-तंमर पर जाट आक्रोश रैली आयोजित करेगी। उन्होंने बताया कि रैली के बाद समिति की कार्यकारिणी द्वारा पीएम आवास, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के निवास स्थान या फिर संसद के बाद धरना दिया जाएगा। बैठक में सोहनलाल, ओमप्रकाश, धर्मपाल, महेंद्र सिंह, रामचंद्र आदि सहित समिति के पदाधिकारी उपस्थित रहे।