एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

रंजिश के चलते दो गुटों में झड़प, फायरिंग

Rohtak Updated Tue, 30 Jul 2013 05:34 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

झज्जर। गांव कोट में आपसी रंजिश के चलते सोमवार को दो गुटों में झगड़ा हो गया। इस दौरान चलाई गई गोली लगने से दो युवक घायल हो गये, जबकि एक अन्य युवक भी झड़प में घायल हो गया। तीनों घायल एक ही परिवार के सदस्य हैं। घायलों को झज्जर के सामान्य अस्पताल लाया गया, जहां से उन्हें पीजीआई रोहतक रैफर कर दिया गया। बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। एसपी विकास धनखड़ ने भी अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल पूछा। एसपी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

झज्जर के कोट गांव में दो गुटों के बीच झगड़ा हो गया। इसमें नारायण पुत्र धर्मपाल, प्रकाश पुत्र धर्मपाल और चांद पुत्र धर्मपाल घायल हो गए। झगडे़ के दौरान हुई फायरिंग में नारायण और प्रकाश को गोली लगी जबकि चांद को भी सिर में चोट लगने से वह घायल हो गया। इस दौरान घायल युवकों की मां अस्पताल परिसर में बेहोश हो गई।
एसपी विकास धनखड़ ने बताया कि शराब के व्यापार को लेकर दो गुटों में झगड़ा हुआ है। इसमें दो लोगों को गोली लगी है जबकि एक अन्य भी घायल हुआ है। एसपी ने यह भी बताया कि एसएचओ और सीआईए की टीम जांच कर रही है। जैसे ही घायलों द्वारा ब्यान दिए जाएंगे, मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें