एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

3000 मीटर में सोनीपत के अंकित को पहला स्थान मिला

Rohtak Updated Fri, 01 Nov 2013 05:43 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

रोहतक। राजीव गांधी खेल स्टेडियम में वीरवार को हरियाणा राज्य ग्रामीण खेल प्रतियोगिता का आगाज हुआ। 100 मीटर रेस में रोहतक के ओमबीर ने प्रथम, पानीपत के रोहित ने द्वितीय और कुरुक्षेत्र के विक्रम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर प्रतियोगिता में रोहतक के विक्रम ने पहला, सोनीपत के अजय ने दूसरा व पानीपत के राहुल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर प्रतियोगिता में रोहतक के काला ने पहला, भिवानी के अजय ने दूसरा तथा सोनीपत के आशीष ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 800 मीटर रेस में रोहतक के प्रवीण ने पहला, हिसार के सोनू ने दूसरा तथा करनाल के सुमित ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 3000 मीटर रेस में सोनीपत के अंकित ने पहला, रोहतक के सोनू ने दूसरा व पानीपत के मोहन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। पांच हजार मीटर रेस में सोनीपत के मोहित ने पहला, पानीपत के रोहित ने दूसरा तथा रोहतक के संदीप ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसी तरह एक हजार मीटर रेस में रोहतक का प्रदीप प्रथम, हिसार का आशीष दूसरे व भिवानी का अजीत तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंडर-14 हाई जंप प्रतियोगिता में रोहतक का विशाल प्रथम, सोनीपत का अनिल द्वितीय और भिवानी का शोनित तीसरे स्थान पर रहे। अंडर-17 प्रतियोगिता में हिसार के जगदीश ने पहला, भिवानी के सुमित ने दूसरा तथा रोहतक के मिंकू ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
अंडर-19 में भिवानी का अशोक पहले, रोहतक का रिंकू दूसरे व पानीपत का दीपक तीसरे स्थान पर रहा। शॉटपुट प्रतियोगिता के अंडर-14 में भिवानी के अजय ने पहला, रोहतक के सुमित ने दूसरा तथा कैथल के विक्रम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर-17 में सोनीपत के विजय ने पहला, रोहतक के रोहित ने दूसरा और भिवानी के सुनित ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। विजेता प्रतिभागियों को हरियाणा ओलंपिक संघ के सहसचिव सुरेन्द्र सिंह दांगी ने पुरस्कार वितरित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें