रोहतक। सीटू के प्रदेशाध्यक्ष सुरेंद्र मलिक ने कहा कि मिड-डे मील वर्कर्स वेतन बढ़ोतरी को लागू करवाने व कई महीनों के बकाया वेतन के लिए 10 जनवरी को राज्यभर में जिला शिक्षा अधिकारियों के कार्यालयाें पर प्रदर्शन करेगी। वे मंगलवार को मिड-डे मील वर्कर्स यूनियन के राज्यस्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि मिड-डे मील वर्करों के वेतन में बढ़ोतरी की घोषणा तोहफा नहीं, बल्कि वर्करों के संघर्षों का परिणाम है। 10 जनवरी को जिला शिक्षा अधिकारियो के कार्यालयों पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। मौके पर शर्बती, सुदेश, सावित्री, गगनदीप, मीना, पार्वती, रोशनी, संतोष, दर्शना, शिमला, कमलेश, शिक्षा देवी, जगत राम, दीन मोहम्मद, टेक चंद, महाबीर प्रसाद दहिया, प्रकाश चंद्र, शिव प्रसाद ने संबोधित किया।