एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

पुलिस की निगरानी में प्रेमी जोेडे़ का दाह संस्कार

Rohtak Updated Sun, 26 Jan 2014 05:54 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article


विज्ञापन
विज्ञापन
कोसली (रेवाड़ी)। क्षेत्र के एक गांव के समीप नहर से बरामद किए गए प्रेमी जोडे़ के शवों का शनिवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया। मृतक किशोर और किशोरी दोनों ही नाबालिग थे और सरकारी स्कूल में 12वीं कक्षा में पढ़ते थे। पिछले एक सप्ताह से लापता होने के संबंध में लड़की के परिजनों ने किशोर पर अपहरण का आरोप लगाकर मामला दर्ज करवाया था। शुक्रवार को पुलिस ने दोनों के शव दुपट्टे में बंधे जुड्डी पंप हाउस के नजदीक नेहरू केनाल से बरामद किए थे। दोनों शव सामान्य अस्पताल में शनिवार को डॉक्टरों के बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिए गए। मृतक किशोरी अहीर व किशोर ठाकुर जाति से था। किशोर व किशोरी की मौत से गांव में तनाव बना हुआ है। पुलिस मामले पर नजर रखे हुए है। मृतक किशोर पांच बहनों का इकलौता भाई था और उसके पिता भी दोनों पैरों से पूरी तरह अक्षम हैं। दोनों का पुलिस निगरानी में शनिवार को दाह संस्कार कर दिया गया। पुलिस अधीक्षक पंकज नैन का कहना है कि अभी मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें