एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

सिरसा की कोरोना पॉजिटिव महिला के पति की रिपोर्ट आई नेगेटिव

अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2020 04:17 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

रोहतक। पीजीआईएमएस के आइसोलेशन वार्ड में उपचाराधीन सिरसा की महिला के पति की जांच रिपोर्ट मंगलवार को निगेटिव आई है। इसके बाद महिला और महिला के परिजनों ने राहत की सांस ली है। सिरसा से उपचार के लिए आई महिला की सोमवार को जांच रिपोर्ट पॉजिटिव मिली थी, इसके बाद महिला के साथ आए उसके पति को भी डाक्टरों ने आइसोलेशन में रखा और सैंपल भरे मंगलवार को सुबह कोविड-19 पॉजिटिव महिला के पति की जांच रिपोर्ट नेगेटिव मिली है महिला के पति को अगले 28 दिनों के लिए क्वारंटीन में रहने को कहा गया है। इस संबंध में जिला चिकित्सा अधिकारी की ओर से सिरसा के चिकित्सा अधिकारी को सूचना भेज दी गई है। महिला के परिवार को पहले से ही क्वारंटीन किया हुआ है
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें