रोहतक।
पुलिस के मुताबिक अश्वनी ने दी शिकायत में बताया कि निजी स्कूल बस चलाता है। वीरवार शाम करीब साढ़े 7 बजे साइकिल पर घर से रोहतक स्थित भिवानी स्टैंड पर दवाई लेने आ रहा था। जब हिसार रोड पुल के ऊपर पहुंचा तो पीछे से बाइक पर सवार होकर चार युवक आए। उन्होंने बाइक आगे अड़ाकर रास्ता रोक लिया। इसके बाद धक्का देकर उसे गिरा दिया। साथ ही मोबाइल फोन छीन लिया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।