एक पड़ोसी युवक ने गली में खेल रहे एक सात साल के बच्चे को अगवा कर उसके साथ कुकर्म किया। पुलिस ने मेडिकल जांच के बाद पीड़ित के परिजनों के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है।
मामला दर्ज होने के बाद से ही आरोपी घर से फरार है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस के अनुसार सात साल का बच्चा गली में खेल रहा था। इसी दौरान उनका पड़ोसी लक्ष्मण उर्फ रिंकू आया और बच्चे को टॉफी दिलवाने के बहाने उसे सुनसान जगह ले गया और उसके साथ कुकर्म किया। इसके बाद युवक वहां से फरार हो गया। घटना का पता उस वक्त लगा जब काफी देर तक बच्चा घर नहीं पहुंचा।
परिजनों ने उसकी तलाश की। इसी दौरान परिजनों को एक प्लाट में बच्चा बदहवास हालत में मिला। परिजन उसे डॉक्टर के पास ले गए। डॉक्टर ने परिजनों को बताया कि बच्चे के साथ कुकर्म किया गया है। इस बात का पता चलते ही परिजन बच्चे को साथ लेकर अर्बन एस्टेट थाना पहुंचे और रिंकू के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने पीड़ित की मेडिकल जांच के बाद आरोपी के खिलाफ कुकर्म सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामला दर्ज होने के बाद से ही आरोपी फरार है।