एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

लॉकडाउन में सड़क पर दौड़ रहे ऑटो को रोका तो पुलिस टीम को कुचलने का प्रयास

अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2020 12:07 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

लॉकडाउन में सड़क पर दौड़ रहे ऑटो को रोका तो पुलिस टीम को कुचलने का प्रयास अमर उजाला ब्यूरो सोनीपत। लॉकडाउन को सफल बनाने के लिए पुलिस कर्मी लगातार सड़कों पर ड्यूटी कर रहे है। लेकिन लोग लॉकडाउन को तोडऩे के साथ ही पुलिस वालों की जान के दुश्मन तक बन गए है। बीसवा मिल चौक पर चार दिन पहले ही पुलिस टीम की गाड़ी में टक्कर मार दी गई थी तो अब सेक्टर 15 में एक ऑटो चालक ने पुलिस कर्मी को कुचलने का प्रयास किया। ऑटो चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया गया है। हेड कांस्टेबल अजीत ने मुकदमा दर्ज कराया कि वह लॉकडाउन का पालन कराने के लिए सेक्टर 15 आउटर रोड पर एक ऑटो आया। उसे रोकने का प्रयास किया तो उसने कुचलने की कोशिश की और वहां से भागने लगा। जिसके बाद बाइक से उसका पीछा किया और उसे पकड़ लिया। उसने अपना नाम गढ़ शहजानपुर निवासी गुरमीत बताया है। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया गया है। ऑटो के कोई कागज भी उसके पास नहीं मिले है, जिससे उसे भी इंपाउंड किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें