एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

बाइक सवार तीन हमलावरों ने दुकानदार पर चलाई गोली, बाल-बाल बचा

अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2020 11:53 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

सोनीपत। गन्नौर गांव के चौक पर परचून की दुकान चलाने वाले दुकानदार पर बाइक सवार तीन हमलावरों ने गोली चला दी। गनीमत रही कि दुकानदार को गोली नहीं लगी। बाद में हमलावर फरार हो गए। पुलिस ने दुकानदार के बयान पर दो नामजद समेत तीन के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गन्नौर गांव निवासी पवन ने बताया कि वह गांव के मुख्य चौक पर परचून की दुकान चलाते हैं। उन्होंने बताया कि शुक्रवार रात करीब सवा नौ बजे वह दुकान पर थे। इसी बीच गांव का गोलू त्यागी, अंकित व एक अन्य बाइक पर सवार होकर दुकान के बाहर पहुंचे। तीसरे युवक ने चेहरे पर कपड़ा बांध रखा था। जिसके चलते वह उसे पहचान नहीं सका। उन्होंने दुकान के बाहर खड़े होकर उस पर गोली चला दी। गोली उसके पास से गुजरकर दुकान में जा लगी। गनीमत रही कि गोली उसे नहीं लगी। बाद में हमलावर फरार हो गए। पवन ने बताया कि उसकी हमलावरों से कोई रंजिश नहीं है। उसके बावजूद उसकी दुकान पर फायर किया गया। उसने आरोप लगाया कि गोलू त्यागी आए दिन किसी न किसी से बिना कारण झगड़ा करता रहता है। उसने आरोपियों से अपनी जान का खतरा बताया है। पुलिस ने गोलू त्यागी, अंकित व एक अन्य के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें