एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

महज 15 मिनट के लिए घर से बाहर गए तो चोर 37000 रुपये और आभूषण ले उड़े

अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2020 12:11 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

सोनीपत। गोहाना की चौपड़ा कालोनी में महज 15 मिनट के लिए परिवार के लोग बाहर गए तो चोर आभूषण और नकदी ले गए। पीडि़त ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। सिटी थाना गोहाना पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। चौपड़ा कालानी के रहने वाले सतबीर सिंह ने सिटी थाना पुलिस को बताया कि उनके परिवार के सदस्य वीरवार को दोपहर पौने एक बजे से एक बजे के बीच बाहर गए थे। इसी बीच चोर उनके घर के अंदर घुस गया। चोर घर से 37000 रुपये, दो जोड़ी सोने के झुमके, 5 चांदी के सिक्के व तीन जोड़ी चांदी की पाजेब चोरी कर ले गया। जब परिवार के सदस्य घर पहुंचे तो दरवाजा खुला देख चोरी का पता लगा। उन्होंने अपने स्तर पर पता लगाया लेकिन जानकारी नहीं मिल सकी। जिस पर पुलिस को अवगत कराया। सिटी थाना पुलिस ने जांच के बाद चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें