एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

स्कूल और आंगनबाड़ी से इनवर्टर-बैटरी, सोलर प्लेट एवं गैस सिलिंडर चोरी

अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2020 12:07 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

सोनीपत। गांव सेहरी के राजकीय माध्यमिक विद्यालय व आंगनबाड़ी से चोर इनवर्टर-बैटरी, सोलर प्लेट व गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए। स्कूल की मुख्य अध्यापिका ने मामले की शिकायत खरखौदा थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। गांव सेहरी के माध्यमिक स्कूल की मुख्य अध्यापिका सरिता देवी ने बताया कि सोमवार को उन्हें सूचना मिली कि स्कूल का ताला टूटा हुआ है। जिस पर वह स्कूल में पहुंची और जांच की। उन्होंने देखा कि चोर स्कूल व स्कूल परिसर स्थित आंगनबाड़ी सेंटर से तीन इनवर्टर बैटरी, सोलर सिस्टम व दो गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए हैं। उन्होंने सरपंच की मदद से आस पास पता किया, लेकिन चोर का कोई सुराग नहीं लग सका। जिस पर खरखौदा थाना पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने जांच के बाद चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें