एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

हिमाचल: 12 हजार अस्थाई शिक्षकों को तोहफा

शिमला ब्यूरो Updated Thu, 01 Aug 2013 02:59 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

हिमाचल सरकार ने 12 हजार अस्थाई शिक्षकों को बड़ा तोहफा दिया है। बुधवार को मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में 6300 पीटीए शिक्षकों को कांट्रेक्ट में बदलने का फैसला हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए उन्हें आठ साल का सेवाकाल पूरा करना होगा। 2100 पैरा टीचर्स को 10 साल रेगुलर सेवाकाल के बाद नियमित करने का फैसला हुआ।

3500 पैट का वेतन भी बढ़ाकर 8900 रुपये महीना कर दिया है। इसमें 1400 रुपए बढ़ोतरी की गई।

दिसंबर 2010 के बाद बीएड डिग्री हासिल करने वाले पीटीए स्कूल लेक्चरर को ग्रांट दी जाएगी। जिन्होंने बीएड नहीं की है, उन्हें ग्रांट बीएड के बाद मिलेगी। मंत्रिमंडल ने खनन के लिए नई खनिज नीति को मंजूरी दी है।

मानसून सत्र 21 से 30 अगस्त तक
हिमाचल प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र 21 से 30 अगस्त 2013 तक होगा। इसमें 6 बैठकें होगी। मंत्रिमंडल की बैठक में चरचा के बाद मानसून सत्र का शेड्यूल फाइनल किया है। सत्र के दौरान कई अहम विधेयक पेश किए जाने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें