बिलासपुर/केमरी (रामपुर)। फैक्ट्री से मजदूरी करके अपने घर को वापस लौट रहे एक ग्रामीण से बाइक सवार तीन बदमाशेां ने तमंचों के बल पर दस हजार रुपये लूट लिए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
केमरी थाना क्षेत्र के ग्राम चकिया हयातनगर का मजरा निवासी मजरा निवासी शकील अली के मुताबकि, वह दिव्यांग हैं।वह रामपुर की एक फैक्ट्री में नौकरी करता है। बृहस्पतिवार की रात करीब करीब आठ बजे वह फैक्ट्री से वेतन लेकर बस से अपने घर को जा रहा था। वह केमरी-रामपुर रोड स्थित तराना रोड पर बस से उतर गया और पैदल पैदल अपने घर को जाने लगा। आरोप है कि रास्ते में बाइक सवार नकाबपोश तीन बदमाशेां ने तमंचों के बल पर उसे रोक लिया और डरा धमका कर दस हजार रुपये लूट लिए। इस दौरान हुई धक्का मुक्की में एक बदमाश का नकाब खुल गया, जिसे उसने पहचान लिया। इसके बाद सभी बदमाश जान से मारने की धमकी देते हुए रात के अंधेरे में भाग गए। बदमाशों के जाने के बाद उसने गांव पहुंचकर परिजनों व ग्रामीणों को घटना बताई तो गांव वालों के साथ वह रात में ही केमरी थोन पहुंचा और पुलिस को घटना की जानकारी दी। आरोप है कि केमरी पुलिस ने घटना स्थल भोट थाने का बताकर अपना पल्ला झाड़ लिया और जांच कराने की बात कहकर उसे थाने से टरका दिया। थाना प्रभारी जसपाल सिंह का कहना है कि वह घटना की जांच करा रहे हैं और जांच के बाद ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। रिपोर्ट दर्ज करके चिक विवेचना के लिए भोट थाने भेज दी जाएगी।