एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

अध्यापक बनना बिल्लो का सपना

Chamba Updated Sat, 26 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

चंबा। प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की जमा दो आर्ट्स की मेरिट सूची में हिमगिरी स्कूल की छात्रा बिल्लो देवी ने प्रदेश भर में सातवां स्थान प्राप्त किया है। जिला की पिछड़ी पंचायत की बेटी बिल्लो देवी की इस उपलब्धि पर घर और गांव में जश्न का माहौल है। बिल्लो देवी ने बताया कि वे अध्यापक बनना चाहती हैं। बिल्लो देवी ने 500 में से 428 अंक प्राप्त किए हैं। वे अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता और अध्यापकों को देती हैं। बिल्लो के पिता कर्ण सिंह नौकरी करते हैं। इनकी माता धनी देवी गृहिणी हैं। स्कूल के प्रधानाचार्य विकास महाजन ने बिल्लो को उसकी इस उपलब्धि पर बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें