एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

जिला अस्पताल की लिफ्ट बंद, मरीज बेहाल

Chamba Updated Tue, 29 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

चंबा। जिला अस्पताल की लिफ्ट तकनीकी खराबी आने के कारण बंद हो गई है। इस कारण उपचाराधीन मरीजों को वार्ड तक पहुंचने में परेशानी हो रही है। मरीजों के तीमारदार भी सारा दिन अस्पताल की सीढ़ियां चढ़ते उतरते परेशान हो रहे हैं। लिफ्ट का पार्ट खराब हो जाने के कारण लिफ्ट बंद हो गई है। अस्पताल प्रशासन ने लिफ्ट का पार्ट वीरवार तक आने की संभावना जताई है। लिफ्ट खराब होने के कारण अस्पताल आने वाले लोगों और उपचाराधीन मरीजों को सीढ़ियां चढ़कर ही अपने वार्ड तक जाना होगा। गौर रहे कि लिफ्ट के माध्यम से ही अस्पताल में मरीज और लोग वार्ड तक पहुंचते हैं। लिफ्ट खराब हो जाए तो मरीजों को सीढ़ियां चढ़कर ही अपने वार्डों तक पहुंचना पड़ता है। लिफ्ट बंद रहने से चाय और पानी पीने जाने वाले कर्मचारी भी सारा दिन परेशान रहे। इन्हें भी चाय और पानी सीढ़ियों के माध्यम से अलग-अलग विभागों तक पहुंचाना पड़ा। इस संबंध में एमएस डा. रामकमल का कहना है कि लिफ्ट को ठीक करने को लेकर संबंधित कंपनी को अवगत करवा दिया है। उन्हाेंने कहा कि लिफ्ट वीरवार तक ठीक होने की संभावना है।
और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें