एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

बसों के चालीस रूट हुए प्रभावित

Chamba Updated Tue, 05 Jun 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article


और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन

चंबा। सोमवार को भी चालक और परिचालकों का आठ घंटे ड्यूटी देना का फैसला सवारियों पर भारी पड़ा। सवारियां हर रोज ही तरह बस स्टैंड में ही बसें आने का इंतजार करती रहीं। इससे जिला में करीब 40 रूट प्रभावित हुए। सोमवार को भी चंबा-सिढ़कुंड, चंबा, हिमगिरी, चंबा-जुम्हार, चंबा-बिहाली, चंबा- क्रूर, चंबा-जुम्महार, चंबा-साहो, चंबा-कीड़ी, चंबा-खजियार सहित करीब 40 रूटों तक निगम की बसें नहीं पहुंच पाईं। सवारियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में काफी परेशानी भी पेश आई। लांग रूट की सवारियों को सोमवार की रात चंबा में ही बितानी पड़ी। शाम के समय लोग बड़ी बेसब्री से घर जाने के लिए बसों का इंतजार करते रहे। थक हार कर सवारियों को पैदल ही अपने गंतव्य तक पहुंचना पड़ा। हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन कर्मचारी संयुक्त समन्वय समिति के अध्यक्ष कुलदीप ने कहा कि सोमवार को 40 के करीब रूट प्रभावित हुए हैं।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें