एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

पांच दिन में बिल न भरा तो कटेंगे कनेक्शन

Chamba Updated Thu, 14 Jun 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

तीसा (चंबा)। आईपीएच विभाग ने लंबे समय से पानी के बिलों की अदायगी न करने वाले उपभोक्ताओं पर शिकंजा कस दिया है। विभाग ने ऐसे उपभोक्ताओं को बिल भरने के लिए पांच दिन की मोहलत दी है। विभाग पहले इन उपभोक्ताओं के कनेक्शन अस्थाई बंद करेगा । इसके बाद भी भुगतान न करने पर स्थाई तौर कनेक्शन काट दिए जाएंगे। विभाग के 150 के करीब उपभोक्ताओं पर हजारों रुपये बकाया हैं। इन उपभोक्ताओं को आने वाले पांच दिन के अंदर ही पानी के बिल अदा करने होंगे। पांच दिन के अंदर बिलों की अदायगी न करने वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन अस्थाई तौर पर काट दिए जाएंगे। आईपीएच विभाग पहले भी कई बार बिलों की अदायगी को लेकर उपभोक्ताओं को सूचित करता रहा है। इसके बावजूद उपभोक्ताओं ने बिलों की अदायगी करना जरूरी नहीं समझा। पानी के बिल को पांच दिन के अंदर जमा करवाने को लेकर विभाग ने सभी उपभोक्ताओं को नोटिस भेज दिए हैं।
और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन

आईपीएच विभाग के एसडीओ सुरेश कुमार का कहना है कि 150 के करीब उपभोक्ता लंबे समय से पानी का बिल जमा नहीं करवा पाए हैं। इन उपभोक्ताओं से विभाग ने हजारों रुपये वसूल करने हैं। उन्होंने कहा कि अब उपभोक्ताओं को पांच दिन के अंदर बिल जमा करवाना होगा। अगर इस दौरान उपभोक्ता बिल जमा नहीं करवाते हैं तो इनके पानी के कनेक्शन अस्थाई तौर पर काट दिए जाएंगे। फिर भी न माने तो स्थायी तौर पर कनेक्शन काटने की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें