चंबा। पार्श्व गायक हर्षप्रीत ने कालेज स्तर से गाना शुरू किया। हर्षप्रीत लुधियाना के रहने वाली हैं। हर्षप्रीत नेशनल स्तर के कार्यक्रमों में भी गा चुकी हैं। हर्षप्रीत ने बताया कि उन्होंने 2001 में सारेगामापा में भी भाग लिया था। इस कार्यक्रम में हर्षप्रीत सेमीफाइनल में पहुंची थी। वे वायस आफ इंडिया में भी अपनी पहचान बनाने में कामयाब रही हैं। हर्षप्रीत ने जन्नत फिल्म में शामिल गीत चार दिनां दा प्यार... को भी अपनी आवाज दी है। हर्षप्रीत हांगकांग और दुबई में भी कार्यक्रम प्रस्तुत कर चुकी हैं। हर्षप्रीत ने आने वाली तीन नई पंजाबी फिल्मों के गानों में भी अपनी आवाज दी है।