भरमौर (चंबा)। स्थानीय थाना में मारपीट के मामले में क्रास एफआईआर दर्ज की गई है। पहली एफआईआर में संजय कुमार पुत्र रमेश चंद निवासी दियोल ने शिकायत दर्ज करवाई है कि विनोद कुमार पुत्र मनोज कुमार निवासी दियोल ने उसका रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट व गाली गलौच किया। वहीं, विनोद कुमार पुत्र घनश्याम निवासी दियोल की शिकायत पर संजय कुमार पुत्र रमेश चंद पर भी रास्ता रोक कर मारपीट करने और गाली गलौच करने पर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने दोनों मामलों की छानबीन शुरू कर दी है।