एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

छात्र संगठनों ने फेसबुक में भी उतारे पैनल

Chamba Updated Thu, 23 Aug 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

चंबा। छात्र संघ चुनावों के मतदान की तैयारियां मुकम्मल कर ली गई हैं। चुनाव के एक दिन पूर्व बुधवार को छात्र संगठनों ने जीत पुख्ता करने के लिए पूरी ताकत झोंक दी। संगठनों ने चुनाव प्रचार के लिए विभिन्न माध्यमों का सहारा लिया। खासकर फेसबुक को चुनाव प्रचार का त्वरित माध्यम बनाया गया। इसके अलावा टेलीफोन के माध्यम से भी खूब प्रचार किया जा रहा है। एबीवीपी के जिला संगठन मंत्री अमी चंद ने कहा कि फेसबुक पर एबीवीपी के पैनल को कालेज के कई छात्र-छात्राओं ने लाइक किया है। इसके अलावा भारी मात्रा में कमेंट आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि फेसबुक फ्रेंड पैनल के फोटो को शेयर भी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मोबाइल और अन्य दूरसंचार सेवाओं के माध्यम से भी चुनाव प्रचार किया जा रहा है। इसमें जहां छात्रों को एसएमएस भेजे जा रहे हैं, वही फोन पर बात करके भी वोटरों को एबीवीपी के पक्ष में मतदान करने के लिए कहा जा रहा है। उधर एसएफआई के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विजय राठौर ने कहा कि मंगलवार रात को ही एसएफआई के पैनल का नया फोटो अपलोड किया गया था और बुधवार सुबह साढे़ नौ बजे तक कई छात्रों ने इसे लाइक किया और क मेंट भी दिए। उन्होंने बताया कि फेसबुक पर भी एसएफआई को काफ ी पसंद किया जा रहा है। एनएसयूआई के परिसर अध्यक्ष चंदन नरुला ने बताया कि फेसबुक पर जितने भी छात्र-छात्राओं की आईडी बनी है उनको पूरे पैनल का फोटो टैग कर दिया गया है। इसके अलावा एफबी पर समय-समय पर एनएसयूआई को अपडेट किया जा रहा है। इसके अलावा टेलीफोन के माध्यम से भी छात्रों से संपर्क किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कालेज के जितने भी छात्र-छात्राओं के मोबाइल या लैंडलाइन नंबर उनके पास मौजूद हैं, उन सभी को काल की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें