एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

चुनावी खर्च पर रखी जाएगी नजर

Chamba Updated Fri, 05 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

चंबा। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त चंबा डा. सुनील चौधरी ने कहा कि विस चुनावों की घोषणा के साथ ही आदर्श आचार संहिता लागू हो चुकी है। इस पर नजर रखने के लिए जिला प्रशासन ने भी कमर कस ली है। इसके तहत अब किसी प्रकार की लोक लुभावनी घोषणा और सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग पर सख्ती से निगाह रखी जाएगी। उन्होंने बताया कि आचार संहिता 3 अक्तूबर को शाम चार बजे से लेकर 24 दिसंबर तक लागू रहेगी। इस बीच चुनाव आयोग के दिशा निर्देशों के अनुसार जिला प्रशासन सभी प्रबंध करेगा। उन्होंने कहा कि इस बीच किसी भी कर्मचारी का तबादला नहीं होगा, मगर आवश्यकता पड़ने पर चुनाव आयोग की मंजूरी से अनुशासनहीन कर्मियों पर तबादले की कार्यवाही की जा सकती है। इसके अलावा आपदा और आपातकालीन जरूरतों के लिए सहायता और अन्य उपाय चुनाव आयोग की मंजूरी से हो पाएंगे। उन्होंने बताया कि इस बार खासकर चुनावी खर्च और पेड न्यूज पर कड़ी नजर रखी जाएगी। इसके लिए दो स्पेशल आब्जर्वर तैनात किए जाएंगे जो वित्त मामलों के विशेषज्ञ होंगे। इसके अलाव एक अन्य स्पेशल आब्जर्वर भी तैनात होगा, जो चुनाव प्रक्रिया पर कड़ी नजर रखेगा। उन्होंने बताया कि प्रत्याशियों के लिए ढाई लाख रुपये से ज्यादा कैश लेकर चलने पर रोक है। यह कैश भी बिना कारण और जरूरत के नहीं रखा जा सकेगा। इसके अलावा पूरे खर्चों का तय फारमेट के अनुसार ब्योरा रखना होगा। उन्होंने बताया कि जिला में तीन नवंबर से ही धारा 144 लागू कर दी गई है।
और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
52 बूथ अति संवेदनशील
जिला में 572 पोलिंग बूथों पर तीन लाख 14 हजार 741 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। इनमें एक लाख 62 हजार 768 पुरुष और एक लाख 51 हजार 973 महिला मतदाता हैं। इन सभी के फोटोयुक्त मतदाता पहचान पत्र बनाए गए हैं। जिला में 147 पोलिंग बूथ संवेदनशील और 52 अति संवेदनशील बूथों की श्रेणी में रखे गए हैं। उपायुक्त ने बताया कि इन्हें दुर्गम क्षेत्र, ज्यादा मतदाताओं और पूर्व में हुई घटनाओं के आधार पर चुना गया है। इसके अलावा यहां किसी प्रकार की बूथ कैप्चरिंग या अन्य प्रकार की हिंसक गतिविधियां नहीं हुई हैं। सभी बूथोें पर 572 बूथ लेबल आफिसर और 2750 पोलिंग पर्सनल तैनात किए जाएंगे।

बाक्स.
10 तक बनेंगे नए वोट
उपायुक्त ने बताया कि जिनके वोट नहीं बने हैं या फिर किसी प्रकार की गलती है या वोट कटवाना चाहता है, वे 10 नवंबर तक अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए संबंधित सेंटरों में व्यवस्था की गई है। इसके बाद यह प्रक्रिया नहीं हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें