चंबा। ब्लाक चंबा में आंगनबाड़ी वर्कर्स और हेल्पर्ज को वर्दियाें के लिए एक लाख 69 हजार रुपए की राशि मंजूर हुई है। यह राशि महिला एवं बाल विकास विकास परियोजना के सौजन्य से स्वीकृत हुई है। महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी सुरेंद्र वैद्य ने बताया कि आंगनबाड़ी वर्कर्स और हेल्पर्स को विभाग से वर्दियाें के लिए पौन दो लाख रुपए की राशि मंजूर हुई है।
उन्होंने बताया कि इससे चंबा ब्लाक के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों में कार्यरत 312 आंगबाड़ी वर्क र्स और 311 हेल्पर्स को वर्दियां मिलेगी। इसमें से कुछ कर्मचारियों को वर्दियों के लिए राशि जारी कर दी है। सुरेंद्र वैद्य ने बताया कि सरकार की इस योजना के तहत प्रत्येक आंगनबाड़ी वर्कर्स और हेल्पर्स को दो-दो वर्दियां प्रदान की जाएगी। इसके लिए सरकार द्वारा दो वर्दियों के लिए 200-200 रुपए की राशि प्रदान की जाती है। पहले इन कर्मचारियों को एक-एक वर्दी के लिए राशि प्रदान की जाती थी, लेकिन प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार अब प्रत्येक कर्मचारी को दो-दो वर्दियां मिलेगी। वर्दियों के लिए स्वीकृत राशि को आंगनबाड़ी कर्मचारियाें में बांटा जा रहा है। बचे हुए कर्मचारियाें को जल्द यह राशि बांट दी जाएगी।