भरमौर (चंबा)। चुनाव के अंतिम दिन प्रत्याशियों ने डोर टू डोर जाकर खूब पसीना बहाया। सारा दिन हालात ऐसे रहे कि प्रत्याशी बसों को रोककर लोगों से समर्थन मांगते दिखे। वोटरों को खुश करने के लिए प्रत्याशी पूरा प्रयास करते रहे। जहां पहले लाउड स्पीकर के माध्यम से प्रचार हो रहा था। शुक्रवार सायं से प्रचार बंद हो जाने के बाद प्रत्याशियों ने दूरभाष के माध्यम से भी लोगों से समर्थन मांगा। पिछले चुनाव में कम अंतराल से हुई हार-जीत के कारण भी इस बार प्रत्याशी अपना वोट बैंक पक्का करना चाहते हैं। हर वर्ग के लोगों से प्रत्याशियों ने समर्थन मांगा है। सारा दिन डोर टू डोर अभियान चलता रहा। प्रत्याशी घर-घर जाकर लोगों से समर्थन मांगने में व्यस्त रहे। गौर रहे कि पिछले विस चुनावों में हार-जीत का फैसला 17 मतों ने किया था। ऐसे में भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशी जीत को पक्का करने के लिए सारा दिन जुटे रहे।