एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

युवक से नशीले कैप्सूल की खेप पकड़ी

Chamba Updated Sat, 17 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

चंबा। नशे का सामान बेचने वालों पर पुलिस ने नकेल कसनी शुरू कर दी है। पुलिस अलग-अलग जगह नाके लगाकर नशीले कैप्सूलों को पकड़ने में सफलता हासिल कर रही है। शुक्रवार को भी चंबा पुलिस ने बालू के पास नाके के दौरान एक व्यक्ति से नशीले कैप्सूल और 10 बोतलें कटेंनिंग यूपेक्स की बरामद की हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने बालू के पास नाका लगाया था। इसी दौरान इमरान खान पुत्र मोहम्मद यूसुफ निवासी करपालू चंबा गुजर रहा था। इसी दौरान पुलिस ने युवक की तलाशी ली तो उससे 10 बोतलें कटेंनिंग यूपेक्स की बरामद कीं। कुल 1 हजार एमएल यूपेक्स बरामद की गई हैं। इसके अलावा 290 नशीले कैप्सूल भी बरामद किए गए हैं। इसकी पुष्टि एसएचओ कैलाश चंद वालिया ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने नाके के दौरान एक युवक से यूपेक्स और 290 नशीले कैप्सूल बरामद किए हैं। गौर रहे कि शहर में इससे पहले भी पुलिस ने नशीले कैप्सूलों का व्यापार करने वालाें पर नकेल कसी है। पुलिस ने जिला मुख्यालय, जनसाली और अन्य इलाकों में भी नशीले कैप्सूल पकड़ने में सफलता हासिल की है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें