चंबा। जिले में मौजूदा वर्ष में अभी तक 155 युवाओं को रोजगार मिला है। इसमें से 130 युवाओं को प्राइवेट सेक्टर और 25 युवाओं को सरकारी क्षेत्र में नौकरी मिली है। जिला के युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाने के लिए जिला रोजगार विभाग की ओर से विभिन्न कंपनियों के 14 कैंपस इंटरव्यू क रवाए गए। इसके बावजूद जिला के बेरोजगार युवाओं को विभिन्न क्षेत्रों में नाममात्र ही रोजगार उपलब्ध हो पाया है। जिला में पंजीकृत बेरोजगारों की तुलना में इस वर्ष आधा फीसदी को भी रोजगार नहीं मिल पाया। इस साल मात्र 0.28 फीसदी बेरोजगारों को रोजगार मिला है। कार्यकारी जिला रोजगार अधिकारी जीएस गुलेरिया ने बताया कि मौजूदा समय में जिला में 55,506 युवा रोजगार कार्यालय में पंजीकृ त हैं। उन्होंने बताया कि इसमें सबसे ज्यादा युवा जमा दो पास हैं। उन्होंने कहा कि 30 नवंबर तक जिला के रोजगार कार्यालयों में जमा दो से नीचे और मैट्रिक से ऊपर 40,667 युवा पंजीकृत हुए हैं। इसके अलावा दसवीं क क्षा से नीचे 5867 और 534 अनपढ़ पंजीकृ त हैं। उन्हाेंने कहा कि स्नातक स्तर के अब तक जिला में 5704 युवाओं ने जिला रोजगार कार्यालय में अपना पंजीकरण करवाया है। इसके अलावा 2734 युवा पोस्ट ग्रेजुएट पंजीकृत हुए हैं। इनमें 155 के करीब युवाओं को एक अप्रैल से लेकर 30 नवंबर 2012 तक अलग-अलग क्षेत्रों में रोजगार के अवसर प्राप्त हुए हैं। उन्होंने कहा कि 130 पढ़े-लिखे युवाओं को निजी क्षेत्र और 25 के करीब शिक्षित युवाओं को सरकारी क्षेत्र में रोजगार प्राप्त हुआ है।