एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

पवन एसएमसी संघ के जिला अध्यक्ष

Chamba Updated Mon, 11 Feb 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

चंबा। जिला एसएमसी शिक्षक संघ की बैठक जिला मुख्यालय में हुई। इसमें संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष लोकेश राज विशेष रूप से मौजूद रहे। इस दौरान संघ की जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें पवन कुमार जिला अध्यक्ष चुने गए। राहुल भंडारी उपाध्यक्ष और अब्दुल रहमान महासचिव चुने गए। नवनिर्वाचित अध्यक्ष पवन कुमार ने कहा कि जिले के कई स्कूलों में एसएमसी अध्यापक निशुल्क सेवाएं दे रहे हैं। इन्हें नियमित शिक्षकों के तैनात होने से अपनी नौकरी खोने का डर सताने लगा है।
और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन

संघ ने सरकार से मांग की है कि एसएमसी शिक्षकों को नियमित शिक्षकों के आने पर स्कूलों से न हटाया जाए। संघ ने पूर्व भाजपा सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने एसएमसी शिक्षकों के भविष्य से खिलवाड़ किया है। भाजपा सरकार के उदासीन रवैये के कारण एसएमसी शिक्षकों का भविष्य अधर में लटक गया है। संघ ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से मांग की है कि एसएमसी शिक्षकों के लिए ठोस नीति बनाई जाए। एसएमसी शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष लोकेश राज ने कहा कि नई सरकार ने आज तक एसएसमसी शिक्षकों के प्रति सहानुभूतिपूर्ण निर्णय लिए हैं। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ग्रामीणों के लिए विकास के मसीहा साबित हुए हैं। इस दौरान संजीव कुमार केवल, कृष्ण, अनिल शर्मा, संजय कुमार, दुनीचंद, विपन पाल, अंजू, विमला, चंद्रेश कुमारी, कांता देवी और बबली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें