एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

20 करोड़ से तर होंगे लोगों के हलक

Chamba Updated Thu, 25 Apr 2013 02:38 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

चंबा। जिले के लोगों को जल्द ही पेयजल किल्लत से निजात मिलने की उम्मीद जगी है। आईपीएच विभाग को स्वीकृत पेयजल योजनाओं का काम जल्द शुरू करने के लिए लगभग 20 करोड़ रुपये का बजट मिला है। इस राशि को अलग-अलग योजनाओं पर खर्च किया जाएगा। पहले ऐसी योजनाओं को पैसा दिया जाएगा, जहां पर पेयजल किल्लत चल रही है। इसके अलावा इरीगेशन स्कीमों को भी सिरे चढ़ाया जाएगा। जो योजनाएं राशि खत्म होने के बाद अधर में लटक गई हैं, उन्हें भी गति मिलेगी। योजनाओं का काम पूरा होने के बाद जिला के हजारों लोगों की लंबे समय से चल रही पेयजल समस्याएं हल होंगी। कुछेक योजनाएं राशि खत्म हो जाने के कारण अधर में लटक गई थीं। काम न होने के कारण योजनाओं का लाभ पात्र लोगों को नहीं मिल रहा है। उधर, आईपीएच विभाग के अधीक्षण अभियंता एनडी वैद्य ने बताया कि पेयजल योजनाओं का काम जल्द शुरू किया जाएगा। इसके लिए 20 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत हुई है। इससे स्वीकृत पेयजल योजनाओं का काम पूरा किया जाएगा। इसके अलावा कुछेक अधूरी योजनाओं का काम भी पूरा किया जाएगा। साथ ही इरीगेशन स्कीमों को भी राशि मुहैया करवाई जाएगी।
और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें