एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

हर तीन माह में शैक्षणिक रिपोर्ट लेगा विभाग

Chamba Updated Thu, 25 Apr 2013 02:38 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

चंबा। शिक्षा विभाग की ओर से सरकारी स्कूलों में छात्रों की संख्या बढ़ाने के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। इसके चलते अब स्कूलों में तैनात अध्यापकों से छात्रों की संख्या को लेकर जवाब-तलब किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक शिक्षा विभाग जिला के तमाम प्राइमरी स्कूलों से हर माह शैक्षणिक रिपोर्ट लेगा। इसके अलावा तीन माह के बाद होने वाले हाउस टेस्ट की भी रिपोर्ट स्कूलों को देनी होगी। इस रिपोर्ट के आधार पर शिक्षा की गुणवत्ता को परखा जाएगा। इसके अलावा स्कूलों को समय-समय पर शिक्षकों के लिए आयोजित की जाने वाली वर्कशाप के बाद की प्रगति रिपोर्ट भी शिक्षा विभाग को देनी होगी। वर्कशाप में शिक्षकों को जो ट्रेेनिंग प्रदान की जाती है, अधिकांश शिक्षक उसे स्कूलों में लागू नहीं करते हैं। इसके चलते शिक्षकों पर शिकंजा कसने के लिए विभाग अब ट्रेनिंग प्रोग्राम की रिपोर्ट के आधार पर स्कूलों पर कार्रवाई करेगा। प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक एसके पुंडीर ने बताया कि प्राइमरी स्कूलों में छात्रों की संख्या को बढ़ाने के लिए विभाग की ओर से निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए विभाग की ओर से समय-समय पर शिक्षकों को ट्रेंड किया जाता है। साथ ही स्कूलों में क्वालिटी एजूकेशन सिस्टम को लागू किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि छात्रों को बेहतर सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। ट्रेंड टीचर हैं और उन्हें प्राइवेट स्कूलों की तुलना में बेहतर वेतन दिया जा रहा है।
और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
एसएमसी भी करे घटती संख्या पर चिंतन
शिक्षा उपनिदेशक एसके पुंडीर ने सरकारी स्कू लों में घट रही छात्रों की संख्या को लेकर स्कूल प्रबंधन समिति को भी चितंन करने को कहा है। इसके अलावा कार्यशालाओं के दौरान शिक्षकों को जो ट्रेनिंग दी जाती है उसे स्कूलों में लागू करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही उन्होंने अभिभावकों से अपील की है कि वे स्कूल में होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें और अपने सुझाव भी दें।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें