एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

अवैध खनन करने वालों पर कसेगा शिंकजा

Chamba Updated Tue, 16 Jul 2013 05:34 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

चंबा। जिला में अवैध खनन करने वालों की अब खैर नहीं। अवैध खनन करने वालों पर खनन विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। विभाग की ओर से हाल ही में लाहडू, उदयपुर और राजपुरा में पांच अवैध खनन करने वालों के चालान काटे हैं। इससे बिना परमिट खनन करने वालों में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के मुताबिक जिला के उदयपुर, राजपुरा और तीसा में धड़ल्ले से अवैध खनन हो रहा है। क्षेत्र के नदी नालों से बिना परमिट भारी मात्रा में रेत बजरी निकाली जा रही है। खनन विभाग को जैसे ही इसकी भनक लगी विभाग के अधिकारियों ने जगह-जगह दबिश देनी शुरू कर दी है और बिना परमिट खनन करने वालों के मौके पर ही चालान काटे जा रहे हैं।
इस संदर्भ में माइनिंग आफिसर बिंदिया ने बताया कि बिना परमिट खनन करने वालों को किसी भी सूरत में नहीं बख्शा जाएगा। विभाग के कर्मचारियों व अधिकारियों की ओर से जगह-जगह निरीक्षण किया जा रहा है। लाहडू, उदयपुर और राजपुरा में अब तक पांच के करीब लोगों के चालान काटे जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि अवैध खनन करते हुए कोई पकड़ा जाता है तो तुरंत उसक ा चालान काटकर जुर्माना किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें