एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

बिल भुगतान नहीं तो कनेक्शन कट

Chamba Updated Sun, 25 Aug 2013 05:35 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

सिहुंता (चंबा)। ब्लॉक सिहुंता के अंतर्गत करीब 80 पानी उपभोक्ताओं के कनेक्शन कटेंगे। लंबे समय से पानी का बिल ने भरने पर विभाग ने कार्रवाई करने का मन बनाया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य विभाग को सिहुंता में पानी उपभोक्ताओं से 40 हजार रुपये वसूल करने हैं। इसमें कुछ उपभोक्ताओं ने तीन महीने तो कुछ उपभोक्ताओं ने छह महीने से पानी के बिल जमा नहीं करवाए हैं। विभाग की ओर से ऐसे उपभोक्ताओं को कई बार नोटिस जारी किए गए, लेकिन आज तक बिलों का भगुतान नहीं हो पाया है। ऐसे में विभाग ने इन उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटने का मन बना लिया है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिहुंता को 802 रुपये बिल चुकाना है। इसके अलावा गर्ल्स स्कूल सिहुंता को 1162 रुपये बिल का भुगतान करना है। यही नहीं, क्षेत्र में 80 के करीब ऐसे उपभोक्ता हैं, जिन्होंने लंबे समय से पानी के बिल का भुगतान नहीं किया है। विभाग ने ऐसे उपभोक्ताओं की सूची तैयार कर ली है और जल्द उपभोक्ताओं ने बिल नहीं भरे तो उनके कनेक्शन काट दिए जाएंगे। उधर, सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य विभाग के सहायक अभियंता देस राज ने बताया कि समय पर बिल का भुगतान नहीं किया गया तो उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इन उपभोक्ताओं को कई बार नोटिस दिए गए, लेकिन लंबे समय से बिल जमा नहीं करवाए जा रहे हैं। ऐसे में विभाग कनेक्शन काटने की तैयारी में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें