एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

रावी में लगाई छलांग, लापता

Chamba Updated Wed, 18 Sep 2013 05:38 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

चंबा। जुलाहकड़ी मोहल्ला के साथ लगते मंजरी गार्डन के पास रावी नदी में एक व्यक्ति ने छलांग लगा दी है। इसके बाद वह रावी में डूब कर कहीं बह गया। अगिभनशमन विभाग की राहत टीम व पुलिस ने उसे खोजने की कोशिश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला है। इसके चलते उसकी तलाश जारी है। उधर, रावी में छलांग लगाने वाले इस व्यक्ति की पहचान गिजो राम (45) पुत्र घेली निवासी गांव प्रेओ डाकघर जांघी के रूप में हुई है। गिजो राम अपनी बहन के घर जुलाहकड़ी में आया हुआ था। गिजो राम के भाई चंदो ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि मंगलवार शाम को करीब पौने चार बजे जब वह शौच करने के लिए रावी नदी के पास गए तो उसके भाई गिजो राम ने अचानक रावी नदी में छलांग लगा दी। उन्होंने अपने भाई को बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन जब वह उसके पास पहुंचा तब तक गिजो राम रावी नदी में डूब कर बह गया था। उन्होंने कहा कि गिजो राम के दो पुत्र हैं, जिनकी शादी हो गई है। उन्होंने कहा कि गिजों राम की पत्नी और एक पौत्री की मौत धुलाड़ा बस हादसे में हुई थी। पत्नी व पौत्री की मौत के बाद से गिजो राम मानसिक तौर पर परेशान रहता था। इसी मानसिक परेशानी के चलते उसने मंगलवार को रावी में कूदकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली है। घटना की जानकारी मिलते ही अगिभनशमन विभाग की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई थी। इसमें फायर मेन पवन सिंह राणा, जरनैल सिंह, परसामक, अवतार सिंह और चालक सुरेंद्र सिंह शामिल थें। इन सभी ने देर शाम तक रावी नदी में गिजो राम की तलाश की, लेकिन उसका कोई भी पता नहीं चला है। घटनास्थल पर तहसीलदार मनोज कुमार और पुलिस दल भी उपस्थित रहे। डीएसपी हैडक्वार्टर जितेंद्र चौधरी ने बताया कि गिजो राम की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें