एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

लोकसभा चुनावों को लेकर किया मंथन

Chamba Updated Sat, 19 Oct 2013 05:41 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

चंबा। ब्लाक कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक भनौता में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता ब्लाक अध्यक्ष जोगिंद्र शर्मा ने की। इसमें विधानसभा क्षेत्र चंबा के पर्यवेक्षक सुरेंद्र काकू विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि यूपीए सरकार ने अपने कार्यकाल में कई जनता हितैषी कार्यक्रम व योजनाएं शुरू की हैं। मनरेगा, फूड सिक्योरिटी बिल पास कर कांग्रेस सरकार ने जनता को राहत प्रदान की है। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनावों में सोनिया गांधी की अगुवाई में यूपीए तीन सत्ता में आएगी और रिकार्ड तीसरी बार यूपीए की सरकार केंद्र में बनेगी। उन्होंने बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनावों की तैयारियों के लिए जुट जाने के लिए कहा। सुरेंद्र काकू ने कहा कि समस्त कार्यकर्ता कांग्रेस सरकार की नीतियों व कार्यक्रमों को जनता के बीच लेकर जाएं। बैठक में पीसीसी सदस्य पवन नैय्यर सहित दर्शना देवी, कमला देवी, सुमित्रा, कमेलश, अब्दुल गनी, जगदीश हांडा, जितेंद्र सूर्या, रवि कुमार, करतार ठाकुर, सुरेंद्र मनकोटिया, ओम प्रकाश, हसनदीन, दर्शन कुमार, नरेश कुमार, कालू राम, चमन, तीर्थ सिंह, प्रताप सिंह, तिलक राज, गुरचरण सिंह, प्रदीप बेदी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें