एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

अब शहर के विकास कार्य पकडे़ंगे रफ्तार

Chamba Updated Thu, 24 Oct 2013 05:41 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

चंबा। शहर के 11 वार्डों में जहां रुके विकास कार्यों को गति मिलने वाली है, वहीं कई नए विकास कार्य भी रफ्तार पकड़ेंगे। नगर परिषद को शहर के विकास कार्यों के लिए लगभग 25 लाख रुपये का बजट मंजूर हुआ है। शहर के पक्काटाला वार्ड में प्रोटेक्शन वर्क के लिए नगर परिषद को 54 हजार रुपये की राशि मंजूर हुई है। इस राशि से पहाड़ी पर सीमेंट स्प्रे का कार्य किया जाएगा। इसके अलावा भूस्खलन स्थल पर प्रोटेक्शन वर्क होगा। सुलतानपुर वार्ड में ड्रेन कवर के लिए एक लाख रुपये के बजट का प्रावधान किया गया है। इसके अलावा धड़ोग हटनाला, सपड़ी व जनसाली मोहल्ले में नालियों की मरम्मत पर 11 हजार रुपये की राशि खर्च की जाएगी। सपड़ी वार्ड में सड़क की रिपेयर को 17 हजार रुपये का प्रावधान हुआ है। वहीं हटनाला मोहल्ले में ड्रेन व नालियों की मरम्मत के लिए लगभग एक लाख 60 हजार रुपये की राशि मंजूर हुई है। इसके अलावा मोहल्ला चौगान के विकास कार्यों को एक लाख रुपये का प्रावधान हुआ है। यही नहीं, नगर परिषद की ओर से शीतला मंदिर के पास स्टोर हाउस का भी निर्माण किया जाएगा। इसके लिए एक लाख 19 हजार रुपये की राशि स्वीकृत हो चुकी है। जल्द ये निर्माण कार्य नप की ओर से शुरू कर दिए जाएंगे। उधर, नगर परिषद अध्यक्ष अनीता ठाकुर ने बताया कि शहर के विकास कार्यों के लिए नगर परिषद को लगभग 25 लाख रुपये का बजट मंजूर हुआ है। उन्होंने कहा कि 25 अक्तूबर को विकास कार्यों के टेंडर रखे गए हैं। इसमें काम आवंटित कर दिए जाएंगे और जल्द निर्माण कार्य शुरू करवाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें