एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

नौ दिन बाद भी दूर नहीं अंधेरा

Chamba Updated Mon, 30 Dec 2013 05:46 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

तीसा (चंबा)। तीसा उपमंडल की दो पंचायतों के दर्जन भर गांवों में बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई है। गांवों में नौ दिनों के बाद भी बिजली बहाल न होने से हजारों लोग बेहाल हैं। बिजली न होने से लोगों को दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपमंडल की दयोला व जसौरगढ़ पंचायतों के गांवों में अंधेरा पसरा हुआ है और लोगों को सर्द रातें अंधेरे में काटनी पड़ रही हैं। पंचायतों के रखालू, सलोह, चमला, निगाली, घडेरा, जसौरगढ़, सेरी, दहरून गांवों में बिजली न होने से लोग काफी परेशान हैं। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि वे बिजली के खंभों व तारों की मरम्मत के लिए पहुंच रहे और बिजली लाइनों की मरम्मत में मदद को तैयार हैं। हैरत की बात यह है कि बिजली बोर्ड का कोई कर्मचारी व अधिकारी इन लोगों के पास नहीं आ रहा है और न ही लाइनों की मरम्मत के लिए लोगों का सहयोग ले रहे हैं। इससे लोगों में काफी रोष है। लोगों का कहना है कि वे अपने गांवों की बिजली बहाल कराने के लिए बिजली बोर्ड के कर्मचारियों की मदद करने के लिए तैयार हैं। इसके बावजूद भी बिजली बोर्ड लोगों को उचित निर्देश नहीं दे रहा है और न ही जरूरी सामान उपलब्ध करवा रहा है। स्थानीय लोगों मीर प्रकाश, भिंद्रर सिंह, लेखराज, मोहिंद्र कुमार, टेक चंद, छज्जु राम, कर्मचंद, सुरेंद्र कुमार, महेंद्र सिंह ने बताया कि वे रविवार को बिजली लाइनों की मरम्मत के लिए गए थे और अपने पैसों से गाड़ी करके बिजली के पोल लेकर आए। इसके बावजूद बिजली बोर्ड का कोई कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। उन्होंने बताया कि वे बिजली बोर्ड के कर्मचारियों की हरसंभव मदद करने को तैयार हैं। लोगों ने बिजली बोर्ड से जल्द गांवों में बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की है। उधर, बिजली बोर्ड के एसडीओ बालकृष्ण डोगरा ने बताया कि इस क्षेत्र में बर्फ काफी अधिक है और मरम्मत कार्य करने में दिक्कतें पेश आ रही हैं। जल्द इन पंचायतों केे गांवों में भी बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें