एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

न फिर टेंडर हुए, न सड़क बनी

Chamba Updated Thu, 06 Feb 2014 05:43 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

पुखरी (चंबा)। त्रिया-कुठेड़ सड़क का काम अधर में लटक गया है। इस कारण तीन पंचायतों के सैकड़ों लोगों को सड़क सुविधा से वंचित रहना पड़ रहा है। इस सड़क के लिए लगभग आठ साल पहले टेंडर हुए थे। इसके अलावा ठेकेदार को काम भी अवार्ड कर दिया था, लेकिन एक ठेकेदार काम छोड़कर चला गया। इस कारण आठ साल में मात्र ढाई किलोमीटर सड़क ही बन पाई है। इसके बाद सड़क का निर्माण कार्य बंद पड़ा हुआ है। कुठेड़ की प्रधान लीला कुमारी, पूर्व प्रधान महिंद्र कुमार, पूर्व बीडीसी चेयरमैन अमर सिंह ठाकुर, किशन दत्त, भीखम राम, डीडो राम, होशियारा राम, लोकी नंद, देस राज, अनूप कुमार, हंस राज, जोगिंद्र पाल, महिंद्र, सुरजीत, नवीन कुमार, दीवान चंद, देवेंद्र कुमार, प्रेम लाल, संजीव कुमार और ब्यास देव ने बताया कि सड़क का काम शुरू करवाने के लिए कई बार संबंधित विभाग के अधिकारियों को अवगत करवाया गया। उन्होंने कहा कि विभाग के अधिकारियों ने टेंडर रद्द करवाकर दोबारा टेंडर करवाने की बात कही थी, लेकिन आज तक न तो दोबारा टेंडर हुए और न ही सड़क का काम शुरू हो पाया। ऐसे में ग्राम पंचायत कुठेड़, सपड़ोट और कुहाल के दर्जनों गांवों के सैकड़ों लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण आज भी घंटो पैदल सफर तय कर सड़क तक पहुंचते है। यही नहीं रोजमर्रा का सामाना पीठ पर लादकर घर पहुंचाने को मजबूर हो रहे हैं। उन्होंने संबंधित विभाग से मांग की है कि इस सड़क का निर्माण कार्य शुरू किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता डीएस पठानिया ने बताया कि फारेस्ट क्लीयरेंस न मिलने के कारण काम रूका है। क्लीयरेंस मिलने के बाद तुरंत काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें