एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

भंजराडू को मिला बस स्टैंड

Chamba Updated Thu, 27 Feb 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

तीसा (चंबा)। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि भंजराडू में बस स्टैंड बनेगा। इसके साथ ही शॉपिंग कांप्लेक्स का निर्माण भी किया जाएगा। इसके अलावा तीसा को पांगी घाटी से जोड़ने वाले भंजराडू-बैरागढ़ मार्ग पर स्थित शुक्राली नाले के पास पुल का जल्द निर्माण किया जाएगा। इससे पूर्व, मुख्यमंत्री ने तीसा-साई कोठी-धाजा कोटी मार्ग पर 135.36 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले शक्ति नाला पुल, तीसा-सतयास मार्ग पर 79.23 लाख रुपये की लागत से बनने वाले धांजू नाला पुल तथा 76.26 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले पंगोला नाला पुल की आधारशिला रखी। उन्होंने तीसा में 1.78 लाख रुपये की लागत से निर्मित बीडीओ कार्यालय को भी क्षेत्र के लोगों को समर्पित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने सीनियर सेकेंडरी स्कूल झज्जाकोठी के मैदान के लिए दस लाख रुपये देने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि तीसा की ग्राम पंचायत खुशनगरी, तुंगाला व बघेईगढ़ में पीएचसी खोलने पर भी विचार किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कैला-बसुआ के लिए संपर्क मार्ग निर्माण की भी घोषणा की। इसके अलावा तीसा में एक कन्या विद्यालय खोलने की भी घोषणा की है। उन्होंने सिविल अस्पताल के लिए एनएचपीसी से पेयजल सप्लाई देने को कहा है। साथ ही भंजराडू के लिए पेयजल योजना बहाल करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य का समान एवं संतुलित विकास सुनिश्चित बनाने के लिए कृतसंकल्प है। वीरभद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस सरकार विविधता में एकता पर विश्वास करती है तथा कोई भी हमें धर्म, क्षेत्र एवं भाषा के आधार पर बांट नहीं सकता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अधिकांश समय तक सत्ता में रही कांग्रेस सरकारों ने हमेशा राज्य के सभी क्षेत्रों का अभूतपूर्व विकास सुनिश्चित बनाया है, जबकि भाजपा सरकारों ने हमेशा विकास के मार्ग को रोका है। उन्होंने सनवाल, ज्यूरी में पशु औषधालय तथा काला, पेहली एवं शलिलाबाड़ी में आयुर्वेदिक डिस्पेंसरियां आरंभ करने की मांग पर विचार करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी, डलहौजी की विधायक आशा कुमारी, चंद्र कुमार, केवल सिंह पठानिया कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र भारद्वाज, बीडीसी चेयरमैन केेके महाजन, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्याम लाल दुग्गल, ग्राम पंचायत सनवाल के प्रधान कर्म चंद ठाकुर, जिला परिषद सदस्य भाग सिंह व अन्य गण्यमान्य लोग मौजूद रहे।
इन स्कूलों को अपग्रेेड किया
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने हाईस्कूल थनेईकोठी, चिरोड़ी, गनेड, थल्ली, चिल्ली, चरड़ा व सेईकोठी को अपग्रेड कर सीनियर सेकेंडरी का दर्जा देने की घोषणा की। इसके अलावा मिडल स्कूल नैला, खजुआ, बिहाली, कै ला, खंगू, भराड़ा, कुठेड़ बुधोड़ा व गुलेई को स्तरोन्नत कर हाईस्कूल किया गया। प्राइमरी स्कूल टटरोग, लग्गा सैरी, ज्यूरी, शलेलाबाड़ी, बंजली, लुणेक, नकरोड़, कुठेेड, चीह व गगल को अपग्रेड कर मिडल स्कूल का दर्जा देने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि सैरी, सपडोट, नरेट, नघेई, चुवाड़ी, शिडयूंड व सुलाणा नए प्राइमरी स्कूल खोल जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें