एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

हार्ट अटैक होने से मौत

Chamba Updated Mon, 03 Mar 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

चुवाड़ी (चंबा)। चुवाड़ी थाना के अंतर्गत हटली में अमृतसर निवासी एक टैक्सी चालक की अचानक मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। मंगत दास अरोड़ा पुत्र चमन लाल निवासी अमृतसर 28 फरवरी को सवारियां लेकर जिला कांगड़ा आया हुआ था। कांगड़ा में शक्तिपीठ के दर्शन करने के बाद एक मार्च को वह सवारियां छोड़ने पठानकोट की ओर जा रहा था। गाड़ी में मध्य प्रदेश के 10 लोग सवार थे। उन्होंने रात को करीब साढ़े नौ बजे पठानकोट से ट्रेन पकड़नी थी। ये सभी शक्तिपीठों के दर्शन करके हटली में एक ढाबे पर दोपहर के समय खाना खाने के लिए रुके थे। खाना खाने के बाद चाय पीकर जैसे ही टैक्सी चालक मंगत राम अपनी टैक्सी (नंबर पीबी 01-9963) सीट पर बैठा तो स्टेयरिंग उसके हाथ में ही रह गया व हार्ट अटैक होने से उसकी मौत हो गई। टैक्सी में सवार लोगाें ने चुवाड़ी पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया व चुवाड़ी अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया गया। एसपी डीके चौधरी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने सीआरपीसी की धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें